Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
mumbai, Two accused arrested ,Baba Siddiqui

मुंबई । पूर्व मंत्री और राकांपा (एपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल तीसरे आरोपित की पहचान भी कर ली गई है। उसे पकढ़ने के लिए मुंबई पुलिस की चार टीमों को रवाना किया गया है। आरोपितों में एक का संबंध विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसे देखते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया जा रहा है। आज ही शाम बाबा सिद्दीकी को मरीन लाईंस कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

 

पुलिस के अनुसार शनिवार रात हमलावरों ने बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायर किया था। इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी, जबकि एक गोली उनके सहयोगी को लगी। इसके बाद तत्काल घायल बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में की गई है। इस घटना में तीसरा आरोपित दूर से मॉनिटर कर रहा था, जो फरार है। उसकी पहचान शिवा के रूप में की गई है।

 

अब तक जांच में पता चला है कि आरोपित बाबा सिद्दीकी के कार्यालय और घर की एक महीने से रेकी कर रहे थे। इनमें से दो आरोपित कुर्ला में किराए के मकान में रह रहे थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि हत्या मामले में चार आरोपित शामिल हो सकते हैं।

 

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसणकर ने रविवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक के बाद इस हत्या मामले की छानबीन के चार टीमें गठित की गईं और चारों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक मामले की छानबीन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेता के आवास के बाहर फायरिंग की गई थी, इसलिए सलमान खान के बाहर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, इसलिए उन्हें मुंबई पुलिस की वाई स्तर की सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद भी जहां बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर, जहां उनकी हत्या की गई वहां की स्ट्रीट लाइट बंद थी और सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसकी काफी चर्चा की जा रही है।

 

MadhyaBharat 13 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.