Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का आरोप- एक साजिश के तहत फ्रीज किया गया है पार्टी का अकाउंट
new delhi, Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत पार्टी का अकाउंट फ्रीज किया गया है। इसकी वजह से कांग्रेस चुनाव के दौरान उस तरह से प्रचार प्रसार नहीं कर पा रही है जिस तरह से सत्ताधारी पार्टी कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आजादी के 70 साल बाद पहली बार चुनाव से ठीक एक माह पहले हमें पंगु बनाने के लिए यह साजिश रची जा रही है। ऐसा कर भारत के लोगों से उनका संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा छीना जा रहा है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं से अपील की अगर वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना चाहते हैं तो उनका खाता डी-फ्रीज किया जाए। इस मौके पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि देश में ऐसी संस्थाएं हैं जिनसे लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन कोई अदालत कुछ नहीं कह रही, चुनाव आयोग चुप है, कोई संस्था कुछ नहीं कह रही और मीडिया कुछ नहीं कह रहा। आयकर के दायरे में कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं आती है। यह कांग्रेस पर लागू नहीं होता इसलिए वे इस मामले में किसी तरह का निर्णय लेने से पहले न्यायालय के अंतिम निर्णय का इंतजार करेंगे।

MadhyaBharat 21 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.