Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुंबई में 29 जगहों पर एनआईए की छापेमारी
mumbai,NIA raids , 29 places in Mumbai

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के 29 ठिकानों पर मुंबई में सोमवार सुबह से छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अब तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें टाइगर मेमन का दोस्त सुहेल खांडवानी भी है। यह छापेमारी मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगांव, मुंब्रा, बोरीवली, सांताक्रूज और ओकरा बाजारों में की गई है।

एनआईए का कहना है कि नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार समेत अन्य जगहों के कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग तस्कर दाऊद से जुड़े थे। एनआईए ने इस संबंध में फरवरी में केस दर्ज कराया था। एनआईए ने आज सुबह से मुंबई के माहिम इलाके में महिला दरगाह के ट्रस्टी सुहेल खांडवानी के चार ठिकानों पर छापेमारी की और उसे हिरासत में लिया है।

एनआईए ने छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को ग्रांट रोड इलाके से और अब्दुल कय्यूम को माहिम इलाके से हिरासत में लिया है। साथ ही तलहटी इलाके में 71 वर्षीय व्यक्ति के यहां भी छापेमारी की गई। उसे दाऊद ट्रस्ट नामक संगठन चलाने के लिए जाना जाता है। दाऊद से जुड़े ड्रग तस्कर, शार्पशूटर और हवाला संचालक एनआईए के रडार पर हैं।

कौन है सुहेल खांडवानी

 

एनआईए सुहेल खांडवानी की संपत्तियों पर छापेमारी कर रही है। सुबह से खंडवानी समूह और रियल एस्टेट और डेवलपर कार्यालयों पर छापेमारी की जा रही है। सुहेल माहिम दरगाह के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। सुहेल खांडवानी 1993 से पहले याकूब मेमन के पार्टनर थे। कुछ साल पहले याकूब मेमन को नागपुर में फांसी दी गई थी। वह 1993 के बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपित टाइगर मेमन का भाई था। जांच में नवंबर 1994 में याकूब के साथी सुहेल खांडवानी से 44 लाख रुपये और मई 1995 में गोवा के तत्कालीन उद्योग मंत्री से खंडवानी को मिले 60 लाख रुपये जब्त किए गए थे।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.