Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शाहीन बाग में सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात
new delhi, CRPF contingent, deployed in Shaheen Bagh

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम का बुलडोजर चलाने का विरोध शुरू हो गया है। कुछ लोग बुल्डोजर के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं सुरक्षा को मद्देनजर यहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ब (सीआरपीएफ) की एक टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता दिलीप अंबेश ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि शाहीन बाग में सुरक्षा को देखते हुए सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है। जिसमें 75 पुरूष जवान और 45 महिला कर्मी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने से दिल्ली नगर निगम अवैध अतिक्रमण को लेकर पूरे तरीके से एक्शन में है। इसी को देखते हुए पिछले दिनों एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी, लेकिन इस विशेष अभियान में पुलिस सुरक्षा न मिलने के चलते कार्रवाई के ऊपर कुछ दिनों के लिए रोक लग गई थी, जिसके बाद आज से दोबारा से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम अपने कार्रवाई अभियान की शुरुआत की, लेकिन बुलजोडर के सामने लोग बैठक गये और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

 

वहीं शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाने का विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता परवेज आलम को हिरासत में लिया है।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.