Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायगढ़ में भारी भूस्खलन से मलबे में 100 लोगों के दबे होने की आशंका
mumbai, massive landslide , Raigarh

मुंबई । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील स्थित इरशालगढ़ नामक गांव में भारी बारिश से बुधवार देर रात भारी भूस्खलन से तकरीबन 17 घर मलबे में दब गए। मलबे में 100 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 ग्रामीण और एक बचाव टीम का कार्यकर्ता शामिल है। राहत की बात है कि गुरुवार सुबह तक 65 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। घटनास्थल पर आज सुबह नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम पहुंची है। मौके पर जाने के रास्ते और मौके पर कीचड़ होने से राहत और बचाव कार्य में अड़चन आ रही है, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे हैं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। मौके पर उपस्थित संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने बताया कि बुधवार रात इरशालगढ़ गांव पर पहाड़ी का हिस्सा गिर गया था। इस घटना में पहाड़ी के मलबे से गांव के 17 घर पूरी तरह दब गए। देर रात हुई इस घटना में रात को राहत और बचाव कार्य मुश्किल हो गया था, लेकिन आज सुबह से यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। हेलिकॉप्टर की मदद से राहत और बचाव कार्य करने का विचार किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में बुधवार को 163 मिमि बारिश दर्ज की गई थी। भारी बारिश की वजह से रात में साढ़े 11 बजे- 12 बजे के बीच इरशालगढ़ गांव में पहाड़ी का हिस्सा धसक कर गांव के घरों पर गिर गया। उस समय पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। लेकिन कुछ बच्चे गांव से कुछ दूर पर मोबाइल पर खेल रहे थे। इन बच्चों ने घटना की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई। यह गांव मोरबे जलाशय से 6 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि गांव में आदिवासी लोग रहते हैं। गांव के बहुत से लोग काम की वजह से अन्य स्थानों पर गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक फैल गया है।

 

MadhyaBharat 20 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.