Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका
new delhi, Double blow, Aam Aadmi Party

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका दिया है। आप के जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।"

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले शीतल अंगुराल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने का समय आ गया है। आप ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है। मैं जल्द ही सबूत लाऊंगा।

सुशील कुमार रिंकू जालंधर से आप के 2023 से सांसद हैं और पिछले एक साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पहले वे 2017 में कांग्रेस से सांसद थे। 2022 में रिंकू कुमार काे शीतल अंगुराल ने हराया था। फिलहाल, शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिमी से आप के विधायक हैं।

MadhyaBharat 27 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.