Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
गायक पंकज उधास का निधन
mumbai, Singer Pankaj Udhas ,passes away

मुंबई। अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। यह जानकारी उनके बेटी ने दी है। उन्होंने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है।

फिल्म नाम में 'चिठ्ठी आई है...'गाना से पंकज उदास चर्चा में आए थे। ''चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसा बाल..'' गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। पिछले दस दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। पंकज उधास के निधन के बाद गायक शंकर महादेवन और अन्य मशहूर हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

MadhyaBharat 26 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.