Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो आदिवासियों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे : राहुल गांधी
mumbai,  Congress government ,Rahul Gandhi

मुंबई। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पालघर में कहा कि जब उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आएगी तो आदिवासियों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। 50 फीसदी आदिवासी आबादी वाले इलाकों में 6वीं अनुसूची लागू की जाएगी, यानी सारी शक्तियां स्थानीय सरकार, गांव के पास होंगी। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी।

 

राहुल गांधी शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान पालघर जिले के वाडा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत की 88 प्रतिशत आबादी ओबीसी, दलित, आदिवासी, पिछड़े समुदायों से है लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बहुत कम है। न्याय पालिका में भी उच्च पदों पर इस सामाजिक समूह के लोगों की संख्या कम है। 6 प्रतिशत लोगों के हाथ में अदालतें, मीडिया, पैसा और सत्ता है। भूमि अधिग्रहण के दौरान समाज के गरीब तबके की जमीन ली जाती है लेकिन अदानी की एक इंच भी जमीन नहीं ली जाती है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना से किसानों को नहीं, बल्कि कंपनियों को फायदा हो रहा है। केंद्र सरकार 16 फसल बीमा कंपनियों को 35 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करती है, यह जनता का पैसा है। 88 फीसदी लोगों को ये पैसा जीएसटी से मिलता है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान होने पर भी किसानों को मदद नहीं मिल पाती है। सरकारी कंपनियों में जनता की भागीदारी थी लेकिन अब सरकारी काम भी निजी कंपनियां करती हैं, इसलिए 88 प्रतिशत समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। समाज को मेहनत करनी होगी, लेकिन जिस दिन यह समाज जाग जाएगा, देश हिल जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को सुबह पालघर के मोखाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। राहुल गांधी ने जवाहर में विजय स्तंभ को सलामी दी। आज शाम को यात्रा खुडुस गांव से ठाणे में प्रवेश करेगी और आनंद दिघे चौक, भिवंडी में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी। यात्रा का आज पड़ाव सोनाले मैदान पर होगा।

MadhyaBharat 15 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.