Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकी हमले में घायल सैनिक बलिदान
jammu, Soldier injured , terrorist attack sacrificed

जम्मू । जम्मू के सुंजुवान इलाके में सोमवार को सेना के बेस कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में घायल सैनिक उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गया है। यह हमला करीब 11ः00 बजे हुआ, जिसमें आतंकवादियों ने 36 इन्फेंट्री ब्रिगेड की संतरी पोस्ट को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जम्मू पहले से ही हाई अलर्ट पर है।

 

 

 

सेना के अनुसार आज सुबह करीब 11ः00 बजे आतंकवादियों ने 36 इन्फेंट्री ब्रिगेड द्वारा संचालित संतरी पोस्ट को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने भी गोलीबारी की। इस हमले में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन सैनिक घावों का ताव न सहते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान हवाई निगरानी के लिए ड्रोन को सेवा में लगाया गया है।

 

 

 

सुंजुवान स्थित यह बेस कैंप जम्मू क्षेत्र का सबसे बड़ा सैन्य कैंप है। पिछले तीन वर्षों में जम्मू प्रांत के रियासी, कठुआ, पुंछ और डोडा जिलों में विभिन्न आतंकवादी हमलों में 43 सैनिक शहीद हो चुके हैं।

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.