Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत झारखंड में जेएमएम नेतृत्व की वापसी
new delhi, Big victory , BJP alliance

नई दिल्ली । महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ दल ने जीत दर्ज की है। झारखंड में जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस को बहुमत मिला है। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।

 

चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार झारखंड की 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 34, भारतीय जानता पार्टी 21, कांग्रेस 16, आरजेडी 4, सीबीआई एमएल (एल) दो, आजसू पार्टी एक सीट, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) एक सीट, झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा एक सीट और जेडीयू के खाते में भी एक सीटआई है।

 

दूसरी ओर, महाराष्ट्र की 288 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा 132 सीटों पर विजयी रही है जबकि सहयोगी पार्टी शिवसेना शिंदे ग्रुप ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, महाविकास आघाड़ी गुट की बात करें तो शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 20 सीट, कांग्रेस 16 सीट और एनसीपी (शरदचन्द्र पवार) 10 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। अन्य में एमआईएमआईएम को 1 सीट, समाजवादी पार्टी को दो सीट और जन सुराज्य पार्टी को दो सीटें मिली हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा स्वाभिनाम पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, सीबीआई (एम), राजर्षी शाहु विकास आघाड़ी और पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया को क्रमशः एक-एक सीट मिली है। जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

 

लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीटों पर हुए उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस) ने चार लाख से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की है एवं महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे (भाजपा) विजयी हुए हैं।

 

देशभर में 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में असम की 5 सीटों में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी, एक पर असम गण परिषद और एक पर यूपीपी लिबरल की जीत हुई है जबकि मेघालय की एक सीट एनपीपी पार्टी की खाते में गई है।

 

बिहार की चार सीटों में से दो पर भारतीय जनता पार्टी और उनके दोनों सहयोगियों जनता दल (यू) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को जीत मिली है।

 

छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण एक सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है जबकि गुजरात की वाव सीट को भी भाजपा ने जीत लिया है।

 

कर्नाटक की सभी तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। केरल की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस ने और दूसरे पर सीपीएम ने जीत दर्ज की है।

 

मध्य प्रदेश की दो सीटों में एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली है। पंजाब की बरनाला सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और बाकी तीन सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।

 

राजस्थान की 7 सीटों में से पांच पर भारतीय जनता पार्टी, एक पर कांग्रेस, एक पर भारत आदिवासी पार्टी जीती है।

 

वहीं, सिक्किम की दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहां दोनों सीटें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को गई हैं।

 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों में से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत दर्ज की है जबकि दो सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई हैं।

 

उत्तराखंड की एकमात्र सीट केदारनाथ भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर हुए उपचुनावों में सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।

MadhyaBharat 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.