Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
खो सकते हैं विख्यात लेखक सलमान रश्दी एक आंख
खो सकते हैं विख्यात लेखक सलमान रश्दी एक आंख

 

रश्दी पर  न्यूयॉर्क में  प्राणघातक हमला हुआ था 

 

 'द सैटेनिक वर्सेज'  किताब से विवादों में आए विख्यात लेखक सलमान रश्दी पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में  प्राणघातक हमला हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस कमांडर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब 10.47 बजे स्पीकर रुश्दी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उस कार्यक्रम में हमलावर हादी मदर पहले से धारदार चाकू लेकर मौजूद था। सलमान रश्दी जब मंच की ओर जा रहे थे, इस दौरान उनकी गर्दन और पेट में चाकू से हमला कर दिया। सलमान रश्दी के गले और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।जिसके बाद से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हमले के बाद अभी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि  घंटों तक चली सर्जरी के बाद सलमान रश्दी को को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। न्यूयॉर्क पुलिस ने सलमान पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान कर  गिरफ्तार कर लिया है। सलमान रश्दी पर हमला करने वाले युवक का नाम हादी मटर है। वो फेयरव्यू, न्यू जर्सी का रहने वाला है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादी मटर किन किन लोगों के संपर्क में था।  किसी कट्टरपंथी संगठन से उसके संबंध है या नहीं ? सलमान रश्दी अभी जीवित है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हमले के बाद सलमान की गर्दन में गंभीर चोटे आई हैं। ऐसी आशंका है कि सलमान को अपनी एक आंख खोनी पड़ सकती है। 

MadhyaBharat 13 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.