Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा हुई बेहद खराब
new delhi,   Delhi-NCR , very bad

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। दिल्ली के आसपास के शहरों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर कमोवेश राष्ट्रीय राजधानी जैसी ही है।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को दोपहर 12 बजे 301 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 261 था। आने वाले दिनों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते इसके और भी खराब होने की आशंका है। इसके साथ पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के कारण भी राजधानी की मुसीबत बढ़ती जा रही है।

दिल्ली के आसपास के शहरों में भी स्थिति कमोवेश राष्ट्रीय राजधानी जैसी है। गाजियाबाद में एक्यूआई 286, गुरुग्राम में 248, फरीदाबाद में 268, नोएडा में 284 और ग्रेटर नोएडा में 349 दर्ज किया गया। एक्यूआई 300 के पार होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण तीन की पाबंदियां लगा सकती है। मौजूदा समय में ग्रैप के चरण दो की पाबंदियां लागू हैं।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक' 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.