Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
केंद्र का बड़ा फैसला सम्मेद शिखर पर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश
new delhi, Center

 

नई दिल्ली। झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र ने सम्मेद शिखर पर पर्यटन एवं ईको टूरिज्म गतिविधियों पर रोक लगा दी है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह बात कही गई है।

केंद्र सरकार ने तीन साल पहले जारी अपना आदेश वापस ले लिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार पवित्र जैन धार्मिक स्थल 'सम्मेद शिखरजी पर्वत क्षेत्र' में सभी पर्यटन एवं ईको टूरिज्म गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ इन पाबंदियों और नियमों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को तुरंत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पारसनाथ पर्वत क्षेत्र में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बिक्री करना, तेज संगीत बजाना और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पर भी सख्ती से पाबंदियां लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि जैन समाज के लोगों ने पिछले दिनों केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सम्मेद शिखर की पवित्रता की रक्षा का आग्रह किया था। उन्होंने जैन समुदाय को आश्वासन दिया था कि उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार सम्मेद शिखर सहित जैन समाज के सभी धार्मिक स्थलों पर उनके अधिकारों की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

MadhyaBharat 5 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.