Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वर्ष 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का लें प्रण : खड़गे
new delhi, BJP , Kharge

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें मिलकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। सभी को इसकी प्रतिज्ञा लेनी है कि भाजपा वर्ष 2024 में सत्ता में वापस न आने पाए। क्योंकि वर्तमान सरकार से देश खुश नहीं है।

खड़गे ने गुरुवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन- ''प्रतिज्ञा- उज्ज्वल भारत की'' को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी को सलाह देना चाहते हैं कि आप अच्छा काम करें और भाजपा को हटाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को महात्मा गांधी की तरह देश के प्रति समर्पित भाव से काम करना होगा। हमें बिना पद का लोभ किए देश के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हम अपने लिए राजनीति में नहीं आए हैं। राजनीति एक सेवा है। हमें सेवा भाव से काम करना होगा।

खड़गे ने कहा कि गांधी को क्या मिला? न वह इस देश के प्रधानमंत्री बने और न ही राष्ट्रपति। लेकिन अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया, भारत को आजादी दिलाई।

खड़गे ने कहा कि इस आयोजन में दो दिनों तक चिंतन-मंथन होगा और आगामी लोकसभा- विधानसभा चुनावों की रणनीति बनेगी। मेरा विश्वास है कि आपने जो वादा किया है, वो आगामी चुनावों में पूरा कर दिखाएंगे।

तालकटोरा स्टेडिएम आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बोलते हैं कि कांग्रेस ने सत्तर साल में क्या किया? हम उनको बताना चाहते हैं कि हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा, इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाए।

खड़गे ने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए इंदिरा और राजीव ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। क्या भाजपा के पास भी ऐसा कोई नेता है?

MadhyaBharat 17 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.