Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
झारखंड की 38 और महाराष्ट्र की सभी सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार
new delhi,Election campaign, Maharashtra

नई दिल्ली । दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड तथा चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। आज इन सभी सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम गया।

महाराष्ट्र, झारखंड और विभिन्न राज्यों में चल रहे चुनाव के दौरान 1000 करोड रुपये से ज्यादा की जब्ती की गई है। महाराष्ट्र, झारखंड में 2019 के मुकाबले इस बार 7 गुना ज्यादा जब्ती की गई है। आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी दो दिनों भी अधिकारी मुस्तैदी के साथ इस तरह के प्रलोभनों पर सख्त नजर बनाए रखें।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार परिवर्तन एजेंसियों ने 1000 करोड़ रुपये की नकद, शराब, नशीली दवाएं, मुफ्त सामग्री और अन्य प्रलोभनों की जब्ती की है। अकेले महाराष्ट्र और झारखंड से 858 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। यह 2019 के मुकाबले 7 गुना है। 2019 में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र से 103.6 करोड़ और झारखंड से 18.76 करोड़ रुपये की जब्ती की थी।

इस चरण में केरल की पलक्कड़, पंजाब की डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला, उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, शीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर उपचुनाव है। इन सभी सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी (शरदचन्द्र), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गठबंधन में सत्तारूढ़ भाजपा, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन के खिलाफ मैदान में है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में एडीए, सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर करने के लिए आमने-सामने है।

 

महाराष्ट्रः

महाराष्ट्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी चुनाव आयोग पूरी कर ली है। इस चुनाव के लिए स्वतंत्र वातावरण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा विभिन्न उपाय किए गए हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

महाराष्ट्र में 288 सीटों में से 234 सामान्य, 25 अनुसूचित जनजाति और 29 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 20.93 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। आयोग ने राज्य विधानसभा के लिए 52,789 स्थानों पर एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।

 

झारखंडः

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। कुमार ने कहा कि 38 विधानसभा सीटों पर कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

पंजाबः

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3,868 चुनाव कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि उप चुनाव वाले चार विधान सभा हलकों में से 10-डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,93,376 मतदाता हैं, जिनके लिए 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,59,432 मतदाता हैं जबकि 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 1,044 है। गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,66,731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 1,148 है। बरनाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,77,426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। यहां चुनाव कर्मियों की संख्या 975 है।

 

उत्तर प्रदेशः

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज ​अंतिम दिन है। आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया है। प्रदेश की नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे।

जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें कुंदरकी, करहल, कटेहरी और सीसामऊ सीट सपा के पास रही है। गाजियाबाद, खैर व फूलपुर की सीट भाजपा के पास रही है। मीरापुर रालोद और मंझवा निषाद पार्टी के पास रही है।

 

 

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.