Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया, उसे अब जनता देगी सजा: धामी
jaipur, Congress committed , Dhami

जयपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। विराटनगर, सांगानेर एवं झोटवाड़ा में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं में धामी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। उसे इस चुनाव में राजस्थान की जनता सजा देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी। कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है। पिछले दिनों वे इंग्लैंड की यात्रा पर गये थे, वहां बहुत से लोगों से उनकी मुलाकात हुई। वहां के लोग प्रधानमंत्री और हमारे देश की प्रशंसा कर रहे थे। ये ऐसे देश हैं, जिन्होंने कभी हम पर शासन किया, लेकिन आज वे हमारी विकास की गति से चकित हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में जी-20 का समेलन भारत में संपन्न हुआ। इस दौरान भारत के अनेक शहरों में हमारे विदेशी मेहमान गए। उन्होंने हमारी तरक्की की रफ्तार देखी। आज भारत तेजी से विकास कर रहा। भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही। कोरोना जैसी महामारी में भी हमारे पीएम ने देश के 140 करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित कराया। कोरोना में भी किसी को भूखे पेट नहीं सोना पड़ा। आज देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन व अन्य अन्न मिल रहा। अगले पांच साल तक यह योजना चलेगी। इस दौरान जहां भारत में मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई तो दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के पीछे दुनिया खड़ी है। वर्ष 2014 के पहले भारत विश्व के बड़े मंचों पर अपनी बात नहीं कह पाता था। आज का भारत नया भारत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के समय हमारे बच्चे वहां फंस गए थे। हमारे पीएम ने दोनों राष्ट्र अध्यक्ष से बात की। परिणाम स्वरूप 4 घंटे तक युद्ध रुका और हमारे बच्चे वहां से निकले ही, साथ ही तिरंगा लेकर अन्य देशों के बच्चे भी वहां से निकले है। यह आज के नये भारत की ताकत है।

 

धामी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लाल डायरी का कारनामा किया, उदयपुर का कारनामा हुआ। कन्हैया भाई का गला यहां रेत दिया गया। त्योहार भी राजस्थान में मनाने की छूट नहीं है। राजस्थान की जनता को कांग्रेस की लाल डायरी को पढ़ने के बाद प्रण लेना चाहिए कि यहां कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी नहीं जीतना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के लिए आप सब एक परिवार हैं। आज इस प्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है। धामी ने कहा कि देश के अंदर जो काम रुके थे उन्हें मोदी ने पूरा करने का काम किया। अयोध्या तो आप सब जानते हैं। देश का हर रामभक्त और राष्ट्रभक्त हमेशा से चाहता था कि राम मंदिर बने। वहां जल्द रामलला विराजमान होने वाले हैं। कश्मीर से धारा 377 को समाप्त कर दिया गया है। देश में आज विकास की बयार बह रही है।

 

MadhyaBharat 17 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.