Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इसी महीने शुरू हो सकती हैं 5 G सर्विसेस
इसी  महीने शुरू हो सकती हैं 5 G सर्विसेस

 

2 GB की मूवी 10 से 20 सेकेंड में डाउनलोड होगी 

खबरे हैं कि इसी माह से देश में 5 G सर्विसेस शुरू हो सकती हैं। जियो सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में एकमात्र ऑपरेटर है जिसने प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदा है। इसी के चलते जियो ने 5जी की रेस में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। टेलिकॉम एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो-फ्रीक्वेंसी बैंड की वजह से इसके सिग्नल इमारतों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। इसलिए यह इनडोर कवरेज के लिए उपयुक्त है। 5G टेलीकॉम सेवाओं की शुरुआत से पहले 4G के टैरिफ बढ़ सकते  है।  टैरिफ में 30% की बढ़ोतरी हो सकती है । इसके बाद, 5G के लिए प्रीमियम टैरिफ चार्ज किया जाएगा। सोमवार को खत्म हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। शुरुआत दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। उधर, जियो ने भी 15 अगस्त को पूरे देश में 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। 5G लॉन्च होने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। 5 G सर्विसेस शुरू होने से  यूजर तेज स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। 2 GB की मूवी 10 से 20 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी।वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में 5G के आने से बड़ा बदलाव होगा। इंटरनेट कॉल में आवाज बिना रुके और साफ-साफ आएगी।

कृषि क्षेत्र में खेतों की देखरेख में ड्रोन यूज संभव होगा। इसके साथ ही मेट्रो और अन्य जगहों में भी फायदे होंगे।  अब ग्राहकों को इंतज़ार है 5 G सर्विसेस का। 

MadhyaBharat 4 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.