Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे : अमित शाह
dhanbad,  Jharkhand,  Amit Shah

धनबाद । केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के धनबाद जिले के झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप कमल फूल की सरकार बना दो, ये करोड़ो रुपये लूटने वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

 

अमित शाह ने कहा कि जिस एक रुपये वाली स्टाम्प ड्यूटी योजना को इन लोगों (हेमंत सरकार) ने बंद कर दिया है, उस स्टाम्प ड्यूटी को फिर से लागू करने का काम करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपये योजना फिर से लागू होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण कम करने जा रही है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कहा कि मुस्लिम आरक्षण देंगे। मुस्लिम आरक्षण देंगे तो आदिवासी, पिछड़ा, दलित का आरक्षण घटेगा लेकिन जब तक एक भी सांसद, विधायक भाजपा का है, आरक्षण कम नहीं होने देंगे।

 

शाह ने कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला जेएमएम चाहिए या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए। झारखंड के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और युवाओं का जो पैसा उनलोगों ने लूटा है, वो सूद समेत झारखंड की तिजोरी में जमा होगी। यह मेरा आपसे वादा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। क्या आप लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिला? हमारी दीदी (झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह) को जिताकर ला दो, आपको हर महीने दो हजार रुपये का चेक मिलेगा।

 

अमित शाह ने कहा कि गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये आपके बैंक अकाउंट में हर माह जमा हो जाएगा। देश में कितना भी गैस सिलेंडर का भाव हो आपको अपने यहां 500 रुपये से ज्यादा इसके दाम नहीं देने होंगे। इसके साथ दिवाली और रक्षाबंधन पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कश्मीर में धारा 370 वापस लाना चाहते हैं लेकिन राहुल बाबा की चौथी पीढ़ी भी अब धारा 370 को वापस नहीं ला पाएगी। कश्मीर को हमसे कोई नहीं छीन सकता।

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.