Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली में हुई कांग्रेस सीईसी की बैठक
jaipur,Congress CEC ,meeting held in Delhi

जयपुर। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार सुबह दिल्ली में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में उम्मीदवारों को लेकर सिटिंग-गेटिंग का फार्मूला दिया है। इन सबके बीच कुछ ऐसे निर्विवाद नाम हैं, जिन पर फैसला लगभग तय हो गया है, जबकि कुछ नामों पर मंथन का दौर जारी है।

अब तक कांग्रेस पार्टी में लगातार यह दावे किए जा रहे थे कि पार्टी इस बार राजस्थान में बड़ी संख्या में वर्तमान मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटेगी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिटिंग-गेटिंग का फार्मूला मजबूती के साथ रख दिया है। ऐसे में अब तक जहां कहा जा रहा था कि राजस्थान में करीब 50 फीसदी टिकट वर्तमान विधायकों के काटे जा सकते हैं, वह फार्मूला अब सिटिंग-गेटिंग यानी ज्यादातर वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट देने में तब्दील हो सकता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान विधायकों के टिकट नहीं काटने के पक्ष में हैं, जिन्हें डोटासरा और रंधावा का भी समर्थन है। अगर यही फार्मूला चलता है तो सचिन पायलट कैंप के ज्यादातर विधायकों को टिकट मिल जाएगा। संभावना है कि ऐसे में पायलट भी इसमें ज्यादा विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, जिन 80 सीटों पर कांग्रेस या कांग्रेस के समर्थित निर्दलीय विधायक नहीं है वहां पर 50 फीसदी से ज्यादा टिकट बदले जाने की पूरी संभावना है।

इससे पूर्व मंगलवार देर रात तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 60 नामों पर सिंगल कैंडिडेट लगभग तय हो चुका है। शेष 140 सीटों पर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी में मंथन चल रहा है। पार्टी शुरुआत में पहली सूची में अगर गैर विवादित सीटों पर प्रत्याशी उतारती है तो ऐसे में इन सीटों पर सिंगल नाम तय माना जा रहा है।

केन्द्रीय चुनाव समिति की राजस्थान को लेकर हो रही बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, गौरव गोगोई, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, सलमान खुर्शीद, अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और केएल पूनिया मौजूद हैं।

MadhyaBharat 18 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.