Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस
कपिल सिब्बल

सपा से भरा राज्यसभा का नामांकन 

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव  से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।  कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की जगह समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है की इससे पहले गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था।  अब कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।   सिब्बल कांग्रेस हाईकमान पर लगातार सवाल उठाते आए हैं।  वे  राहुल गांधी पर सवाल उठा चुके हैं। अब शायद ही कांग्रेस उन्हें  राज्यसभा भेजती। नामांकन दाखिल करने सिब्बल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही राज्यसभा पहुंचे थे।  नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने कहा कि वे 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। आपको बता दें सिब्बल अभी UP से कांग्रेस कोटे से सांसद हैं।   लेकिन इस बार UP में पार्टी के पास इतने ही विधायक नहीं हैं, जो उन्हें फिर से राज्यसभा भेज सकें।  सिब्बल पिछले दिनों कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी शामिल नहीं हुए। तभी से उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाईं जा रही थीं।  उन्होंने मार्च में एक इंटरव्यू के दौरान गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला था।  बताया जा रहा है कि  3 बड़ी विपक्षी पार्टियां उन्हें अपने कोटे से राज्यसभा भेजने को तैयार थीं। उत्तर प्रदेश से सपा, बिहार से राजद और झारखंड से झामुमो सिब्बल को राज्यसभा भेजना चाहती थीं।  एक और दिलचस्प बात निकलकर जो सामने आ रही है वो कि , कांग्रेस ने पिछले दिनों चिंतन शिविर में घोषणा की थी कि  अब संगठन और अन्य पदों पर 50 साल से कम उम्र के लोगों की  हिस्सेदारी 50 %प्रतिशत होगी। कपिल सिब्बल 2004 से लेकर 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। सिब्बल वीपी सिंह की सरकार में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। वहीं 2016 में कांग्रेस ने उन्हें UP से राज्यसभा भेजा था। 

MadhyaBharat 25 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.