Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भारत की 'अमृत पीढ़ी' देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी : प्रधानमंत्री
new delhi, India

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘जेनरेशन जेड’ को ‘अमृत पीढ़ी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि भारत की ‘अमृत पीढ़ी’ देश को अमृतकाल में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ आपका गाइडिंग प्रिंसिपल होना चाहिए। ‘जेनरेशन जेड’ में 1996 से 2010 के बीच पैदा हुए युवा शामिल हैं।

 

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) वॉलंटियर्स को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने युवाओं को जीवन में अनुशासन का महत्व समझाते हुए उसे मोटिवेशन का मंत्र बनाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी पीढ़ी को आपके शब्दों में ‘जेनरेशन जेड’ कहा जाता है। लेकिन, मैं आपको 'अमृत पीढी' मानता हूं। आप वो लोग हैं, जिनकी ऊर्जा अमृत काल में देश को गति देगी। जो करना है वो देश के लिए करना है। राष्ट्र प्रथम- आपका गाइडिंग प्रिंसिपल होना चाहिए। अपने जीवन में कभी भी विफलता से परेशान नहीं होना है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आप सभी जानते हैं कि भारत ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है। अगले 25 साल आपके और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारा संकल्प है कि आपकी अमृत पीढ़ी का हर सपना पूरा हो। हमारा संकल्प है कि आपकी अमृत पीढ़ी के लिए अवसरों की भरमार हो। हमारा संकल्प है कि आपकी अमृत पीढ़ी के रास्ते की हर बाधा दूर हो।”

उन्होंने कहा कि आप (एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स) गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बार ये दो वजहों से और विशेष हो गया है। पहला ये कि यह 75वां गणतंत्र दिवस है और दूसरा यह कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारीशक्ति को समर्पित है। मोदी ने कहा कि आज 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' है, आज बेटियों के साहस, जज्बे और उनकी उपलब्धियों का गुणगान करने का दिन है। बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की क्षमता होती है। इतिहास के अलग-अलग दौर में भारत की बेटियों ने अपने फौलादी इरादों और समर्पण की भावना से कई बड़े परिवर्तनों की नींव रखी है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कल देश ने एक बड़ा निर्णय लिया है। ये निर्णय जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का है। आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बेहद गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों से लड़ते हुए वे राष्ट्र जीवन में बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंचे थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अपना निर्मल स्वभाव और समाज के लिए काम करना कभी नहीं छोड़ा। जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है।

MadhyaBharat 24 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.