Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आज भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति कर रहा है : प्रधानमंत्री
new delhi, great progress ,Prime Minister

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए आध्यात्मिक संस्था से सहयोग मांगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि समृद्धि पैसे और भौतिक चीजों से नहीं आती, यह सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती से भी आती है। आज भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति कर रहा है। यह एक नये युग में प्रवेश कर रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को गुलाम बनाने वालों ने हमारी असली ताकत ज्ञान, ध्यान, योग, आयुर्वेद जैसी कई महत्वपूर्ण परंपराओं पर हमला बोला था। इसका देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब समय बदल रहा है और भारत भी बदल रहा है। ये भारत की आजादी का अमृतकाल है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी इस विरासत को एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाएं। इसमें श्री रामचंद्र मिशन और उससे जुड़े साधकों की, आप सबकी बहुत बड़ी भूमिका है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत काल के इस दशक में हमारा ध्यान महिला, युवा, श्रम और उद्यम क्षेत्र पर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता के लिए कमलेश डी. पटेल ने जो काम किया वह अद्भुत है। हमारी सरकार को उनके योगदान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। आजकल हमने पद्म पुरस्कारों की ऐसी परंपरा बना दी है कि पुरस्कार स्वयं सम्मानित हो जाते हैं।

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.