Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध जारी दोनों सदनों में नहीं हो पाया कामकाज
new delhi,Deadlock continues, Lok Sabha

नई दिल्ली । लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को पक्ष-विपक्ष की विभिन्न मुद्दों पर तकरार के चलते तीन बार स्थगित करनी पड़ी है। दोनों सदन थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही पहले 12 बजे, फिर 2 बजे और फिर 3 बजे तक के लिए स्थगित किए गए। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं चली और उसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं को चेताया। उन्होंने पूछा कि क्या वे सदन नहीं चलने देना चाहते। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 12 बजे भी कार्यवाही थोड़े अंतराल में ही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे लोकसभा में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे (संशोधन) विधेयक पर चर्चा का जवाब देना चाहा लेकिन हंगामें के चलते कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। तीन बजे फिर से सदन का कामकाज शुरू होने पर हंगामा रहा और पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
उधर, राज्यसभा में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक स्थगित होने के बाद वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश किया। इसके बाद सदन के नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर ऐसे संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया, जिन्हें जॉर्ज सोरोस का समर्थन प्राप्त है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन आरोपों का खंडन किया और सत्ता पक्ष पर ही आरोप लगाए। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा और शोरगुल जारी रहा। इसके बाद सभापति ने तकरार थमती न देख कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि 3 बजे भी सदन नहीं चल पाया और कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

MadhyaBharat 9 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.