Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रदर्शनकारी निलंबित सांसदों से सोनिया गांधी ने की मुलाकत
new delhi, Sonia Gandhi , suspended MPs

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में धरना दे रहे निलंबित सांसदों से शुक्रवार को मुलाकात कर उनका समर्थन किया।

कांग्रेस ने इस मुलाकात का वीडियो एक्स पर साझा कर लिखा, "सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के सांसदों का समर्थन किया। अब संसद में आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है। विपक्ष के सांसदों ने सदन की सुरक्षा में सेंध को लेकर सवाल पूछे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए था। लेकिन सरकार सवाल पूछने वालों को ही सदन से निलंबित करवा रही है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निलंबित सांसदों का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा कि संसद और सांसदों की सुरक्षा पर जो भारी चूक हुई है, उस पर विपक्ष के सांसदों को गैरकानूनी ढंग से सस्पेंड करना किस तरह का न्याय है ? देश के गृहमंत्री, टीवी पर इंटरव्यू दे सकते हैं पर संसद के पटल पर बयान नहीं दे सकते। राष्ट्रीय सुरक्षा के इस गंभीर विषय पर आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य है, संसदीय धर्म है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। युवक अपने जूते में रंगीन धुआं छोड़ने वाला स्प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे उन्होंने सदन में स्प्रे कर दिया और सदन में पीला धुआं फैल गया था।

संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर विपक्ष ने कल संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और सदन नहीं चलने दिया। उसके बाद लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक सदस्य को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

MadhyaBharat 15 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.