Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस विधायक मामन खान एक अन्य केस में दो दिन की रिमांड पर
chandigarh, Congress MLA Maman Khan , another case

चंडीगढ़/गुरुग्राम। नूंह दंगे भडक़ाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को रविवार को दो दिन की रिमांड ख़त्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामन खान को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, लेकिन एक अन्य केस में उन्हें फिर से एसआईटी को दो दिन के रिमांड पर दे दिया। दूसरी तरफ, नूंह में बंद की गई इंटरनेट सेवा रविवार को बहाल कर दी गई। हालांकि, तनाव के बीच माहौल को शांत रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने नूंह दंगों से संबंधित मामले में विधायक मामन खान पर चार एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से एफआईआर नंबर-148, 149 व 150 में सुनवाई करते हुए दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर जेल भेजने के आदेश दिए। नगीना थाना में दर्ज चौथी एफआईआर नंबर-137 में एसआईटी ने फिर से रिमांड मांगा था। अदालत ने इसमें उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। यानी अभी वे दो दिन जेल से बाहर एसआईटी की हिरासत में रहेंगे। दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उनके केस में सुनवाई होगी।

पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के विधायक मामन खान के हरियाणा विधानसभा में दिए गए बयान से हिंसा भडक़ी, जिसमें उन्होंने मोनू मानेसर को मेवात में आने पर प्याज की तरह फोडऩे की बात कही थी। इसके साथ ही हिंसा करने के लिए अपने समर्थकों को भडक़ाऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने और फोन करने के भी विधायक पर आरोप लगे हैं।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मामन खान को एसआईटी नूंह अदालत में लेकर पहुंची। इस क्षेत्र में करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व के दो दिन के रिमांड के दौरान विधायक मामन खान से एसआईटी ने सबूतों का हवाला देकर पूछताछ की। विधायक मामन खान सवालों के सीधे जवाब देने से बचते रहे। एसआईटी मामन खान की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के भी बयान लेगी। हिंसा के समय वे कहां थे। किस तरह की उनकी दिनचर्या रही। इस तरह के तमाम सवालों पर बात होगी।

MadhyaBharat 18 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.