Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएम भूपेश बघेल सहित कई सीनियर लीडर की हाई लेवल मीटिंग
छतीसगढ़ कांग्रेस की बैठक

 

 दिल्ली में आज कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग होने जा रही है. इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस से सीएम भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं  बैंठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे. इसमें राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में भी रणनीति बनाई जा सकती है.संगठन में बदलावों के सवाल पर  मोहन मरकाम ने कहा कि वो इस बात से अनजान हैं कि तमाम नेता दिल्ली क्यों पहुंचे हुए हैं. हालांकि, संगठन जैसी  जिम्मेदारी  देगा  मैं हर जिम्मेदारी को निभाने को तैयार हूं, आलाकमान ने हमें 4 साल मौका दिया संगठन में रहकर काम करने का. आगे भी अगर मौका देंगे तो मैं निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा  लेकिन मुझे नहीं लगता हाईकमान से संगठन की कोई बात होगी, क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा जी ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता व संगठन का अच्छा काम हो रहा है.वहीं कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि  यह शक्ति परीक्षण का दौर चल रहा है.मुख्यमंत्री नहीं चाहते मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष बनें रहें, अपने हिसाब से अपने अध्यक्ष बनाने के प्रयास में हैंचुनाव को मुश्किल से 6 महीने बाकी हैं, इस दौर में इस प्रकार से कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ रही है.

 

MadhyaBharat 4 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.