Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
अडानी मुद्दे पर कांग्रेस आयोजित करेगी ''पर्दाफाश रैली''
new delhi, Congress organize ,"expose rally"

नई दिल्ली। कांग्रेस अडानी समूह पर लगे आरोपों को लेकर देशभर में ''पर्दाफाश रैली'' का आयोजन करेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि अडानी समूह पर हिंडनबर्ग ने गंभीर आरोप लगाए हैं लेकिन केन्द्र सरकार समूह की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन नहीं कर रही है।

कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि अडानी मामले पर मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में 06 मार्च से 10 मार्च तक कांग्रेस देशभर में ब्लॉक स्तर पर एलआईसी और सरकारी बैंकों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि 13 मार्च से राज्य मुख्यालयों से ''चलो राजभवन'' मार्च का आयोजन किया जाएगा साथ ही जिला मुख्यालयों पर पर्दाफाश रैली का आयोजन किया जाएगा। अप्रैल में राज्यों की राजधानियों में पर्दाफाश महारैली का आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस संसद से सड़क तक मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कर रही है।

MadhyaBharat 27 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.