Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण
ahamdabad, Union Home Minister ,cyclone affected areas

अहमदाबाद। गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्र कच्छ समेत 9 जिलों में बिपरजॉय समुद्री चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह कच्छ जिला के भुज पहुंचे। इन्होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी। शाम 4 बजे कलक्टर के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मीडिया से भी मिलेंगे।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को 12 बजे भुज पहुंचने के बाद वहां से जखौ कोस्ट गार्ड के हेलिपैड पहुंचे। यहां से उन्होंने कच्छ जिले के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी साथ रहे। सरकार की सभी एजेंसियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

हवाई निरीक्षण के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह प्रभावित लोगों से मुलाकात करने हॉस्पिटल भी पहुंचे। वे मांडवी के सिविल अस्पताल पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। चक्रवाती तूफान के दौरान प्रसूति महिलाओं के भी हाल-समाचार की जानकारी ली। हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हें किसानों और मछुआरों को हुए नुकसान के संबंध में अंदाज बताया गया।

इससे पूर्व राज्य सरकार ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान में स्थनांतरित किए गए लोगों को कैशडॉल देने की घोषणा की है। यह राशि आगामी तीन दिनों के अंदर सभी को दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तूफान के बाद सभी प्रभावित जिलों के कलक्टर से नुकसान के संबंध में जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले ही ले ली थी। इस सभी जानकारी को उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से साझा किए।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.