Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए
कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए

सीएम सावंत ने कहा' गोवा में शुरु हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा'

गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।  सीएम सावंत ने तंज कस्ते हुए कहा- ' गोवा में शुरु हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा'  . बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के 8 विधायक, सीएम सावंत ने कहा- ' गोवा में शुरु हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा' कांग्रेस की भारत जोड़ो अभियान  अपनी ही पार्टी के लोगों को जोड़े रखने कामयाब नहीं हो रही है। बीजेपी में शामिल हुए  8 विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो, डेलिला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सियो सिक्विरा, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं। इन विधायकों ने सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात की और एक सादे कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल हो गये। इस मौके पर गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े भी शामिल थे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बागी विधायकों ने अपने फैसले के बारे में असेंबली स्पीकर को बता दिया है, जो फिलहाल दिल्ली में हैं और आज शाम तक गोवा आ सकते हैं। कांग्रेस के कामत और लोबो पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए स्पीकर से उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग कर चुकी है। कांग्रेस की याचिका फिलहाल स्पीकर के समक्ष लंबित है। इससे पहले जुलाई में भी कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दलबदल की कोशिश की थी, लेकिन उनके ग्रुप में ही मतभेद होने के चलते प्लान फेल हो गया था।  बता दें कि बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं, जो बहुमत से एक कम है। भाजपा को अभी 3 निर्दलीय और 5 महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायकों का भी समर्थन हासिल है। कांग्रेस के कुल 11 विधायक चुने गए थे, जिनमें से 8 विधायक यदि टूटते हैं तो फिर दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा क्योंकि टूटने वालों की संख्या दो तिहाई से ज्यादा है। हालांकि विधायकों के  बाद कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है।  

MadhyaBharat 14 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.