Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
करनाल में 4 आतंकी गिरफ्तार, गोलियां और बारूद के कंटेनर बरामद
chandigarh,4 terrorists arrested , Karnal, bullets and gunpowder

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने देश को दहलाने वाली खालिस्तानी साजिश बेनकाब करते हुए चार आतंकियों को पकड़ा है। चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है।इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन आईईडी बम और विस्फोटक के कंटेनर मिले हैं। इस विस्फोटक के आरडीएक्स होने की आशंका जताई गई है। यह आतंकी फिरोजपुर से हथियार व विस्फोटक लेकर तेलंगाना जा रहे थे।

करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आईबी की सूचना के बाद इनको पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक इनोवा गाड़ी में सवार चार युवकों को पकड़ा गया। इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। पकड़े गए युवकों के नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है। इन सभी के पास से एक पिस्टल, करीब ढाई दर्जन कारतूस तथा तीन कंटेनरों में ढाई-ढाई किलो विस्फोटक बरामद किया गया है।

पूनिया ने बताया कि अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि इन युवकों का मुख्य हैंडलर हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंडा पाकिस्तान में बैठा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि बरामद हथियार और विस्फोटक खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे थे। इसके बाद पकड़े गए युवकों को मोबाइल के जरिए एक लोकेशन भेजी गई। पूनिया ने बताया कि यह हथियार और विस्फोटक कहां लेकर जाना था, इस बारे में पकड़े गए युवकों को भी नहीं पता था क्योंकि वह मोबाइल पर भेजी गई लोकेशन के आधार पर चल रहे थे।

जांच में यह भी पता चला है कि यह युवक पहले भी विस्फोटकों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम कर चुके हैं। बरामद विस्फोटक लोकेशन के आधार पर तेलंगाना सीमा पर स्थित एक कस्बे तथा महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब पहुंचाया जाना था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया है। यह विस्फोटक आरडीएक्स हो सकता है जिसकी जांच एफएसएल टीमें कर रही हैं। पूनिया ने बताया कि ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका पर संदिग्धों की गाड़ी की तलाशी रोबोट की मदद से ली गई। उनके मुताबिक बरामद हथियार और विस्फोटक से कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सकता था।

MadhyaBharat 5 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.