Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गैंगस्टर छोटा राजन को जया शेट्टी हत्याकांड में जमानत मिली
mumbai, Gangster Chhota Rajan, Jaya Shetty murder

मुंबई । बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे सेशन कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को स्थगित कर दिया है।

 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक छोटा राजन की सजा को दी गई चुनौती का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उम्रकैद की सजा पर रोक जारी रहेगी। गौरतलब है कि छोटा राजन के विरुद्ध अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन को जेल में ही रहना पड़ेगा।

 

जानकारी के अनुसार साल 2001 में रंगदारी के लिए होटल व्यवसायी जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 30 मई को बॉम्बे सेशन कोर्ट की एक विशेष अदालत ने यह मानते हुए छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी कि यह हत्या छोटा राजन के इशारे पर हुई थी। राजन ने इस सजा को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी मामले में बाम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने छोटा राजन को एक लाख रुपये की शर्त के साथ जमानत मंजूर की है ।

 

उल्लेखनीय है कि होटल मालिक जया शेट्टी की उनके ही होटल में 4 मई 2001 को छोटा राजन गिरोह के दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले जया शेट्टी को रंगदारी के लिए छोटा राजन गिरोह से धमकी मिल चुकी था और उन्हें सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, इस घटना से कुछ दिन पहले जया शेट्टी ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी थी। इसी मामले में छोटा राजन पर रवि पुजारी के जरिए जया शेट्टी से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप पुलिस ने लगाया था।

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.