Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सर्वदलीय बैठकः निलंबित सांसदों की होगी सदनों में वापसी
new delhi, All-party meeting, Suspended MP

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में पार्टियों के फ्लोर नेताओं ने भागीदारी की। इसमें सरकार ने आगामी सत्र के एजेंडे से नेताओं को अवगत कराया और सदन के सुचारू संचालन में उनका सहयोग मांगा।

केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले शीतकालीन सत्र में निलंबित सभी सदस्यों का निलंबन वापस लिया जाएगा। इस संबंध में सरकार की मंशा से लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को अवगत करा दिया गया है। वे आगे इस पर कोई फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर सांसदों का निलंबन पिछले सत्र तक ही था और उन्होंने राज्यसभा सभापति एवं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि जिन सांसदों का विषय विशेषाधिकार समिति को भेजा गया था, वे उनसे चर्चा कर निलंबन वापस ले लें। दोनों ओर से इस पर सहमति भी प्राप्त हुई है।

जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष सभी दलों ने सदन की मर्यादा को लेकर कुछ निर्णय लिये थे। उनका पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबन हुआ था। अब सभी से उन्होंने अनुरोध किया गया है कि इसे दोबारा न दोहराया जाए और सभी सदस्य संसदीय मर्यादाओं का पालन करें और सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें।

इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री ने विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन को ब्रेन डेड बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही है आपस में लड़ना। हमने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन अस्वाभाविक है। अस्वाभाविक चीजों की जल्द ही मृत्यु हो जाती है। ऐसे में इंडी एलायंस अब ब्रेन डेड है।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.