Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अजमेर में ट्रैक पर दाे जगह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश
azmer, Conspiracy , derail train

अजमेर । राजस्थान में 17 दिन में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है। इस बार अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दाे स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह घटना स्थल का मुआयना किया। आरपीएफ के असिस्टेंट कमिश्नर रामेश्वर लाल मीना ने मौके पर रखे ब्लॉक को हटाने के निर्देश किए।

 

 

 

मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है। इसका खुलासा सोमवार रात्रि में हुआ। यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी। इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिया पर रेलवे के ही ब्लॉक रखे हुए थे, जिसे बदमाशों ने उठाकर ट्रैक पर रख दिया। आरपीएफ के अफसरों ने माना कि एक से ज्यादा व्यक्तियों ने ऐसा किया होगा। सिविल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मिलकर मामले में अनुसंधान कर रहे हैं। इससे पहले 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया। इस घटना में इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया। 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी।

 

 

 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास की दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार आठ सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह टूट कर गिरा हुआ है। एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूट कर साइड में रखा हुआ था। ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे हुए थे। इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। एक किमी के दायरे में दो जगहों पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश थी।

 

 

 

रेलवे के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर हरि किशन मीणा के मुताबिक रविवार की रात को 10:36 बजे बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने सूचना दी। इसके बाद ट्रैक जांचा गया। एक किमी के दायरे में आमने-सामने की लाइन में दाे जगहों पर ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे। सराधना से बांगड़ ग्राम तक स्टाफ ने पेट्रोलिंग की। ब्लॉक टकराने के अलावा सब कुछ सामान्य था। मामले में मांगलियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले में अजमेर के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसम्पर्क निरीक्षक से जानकारी चाही गई तो ज्ञात हुआ कि उनका इस मामले में सीधा कोई सरोकार नहीं है। प्रकरण डीएफसीसी से जुड़ा हुआ है। इसलिए आगे की कार्यवाही भी वे ही कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

MadhyaBharat 10 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.