Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शून्य कोविड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जमकर विरोध
शून्य कोविड में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जमकर विरोध

 

कोविड रोधी कठोर नीति के विरोध में चीन में बड़े स्‍तर पर प्रदर्शन

 

चीन में कड़े कोविड प्रतिबंधों को लेकर रविवार की रात शंघाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। राष्‍ट्रपति षी चिनपिंग की कड़ी कोविड रोकथाम नीति और लॉकडाउन से परेशान लोग सड़को़ं पर उतर आए। वे सख्‍त प्रतिबंधों का विरोध कर रहे थे। उरूम्की में हुई गोलीबारी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कई शहरों में फैल गया। पेईचिंग के चाओयांग जिले में सैकड़ों युवा एकत्र हुए, जहां उन्‍होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया। चाओयांग जिले में सभी दूतावास स्थित हैं। चीन में शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल रखा है. लोग सड़क पर उतरकर नीति का विरोध कर रहे हैं. लोगों का एक ही नारा है, लॉकडाउन हटाओ. इस बीच खबर है कि विरोध प्रदर्शन में अबतक 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। चीन में अब भी कोरोना की दहशत है।  देश में कोविड-19 के रोजाना मामले रिकार्ड छू रहे हैं। शुक्रवार को 32695 नये मामले सामने आये।  जिसमें 1860 बीजिंग के हैं तथा ज्यादातर में इस महामारी के लक्षण नहीं हैं।   इधर शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति का देश में विरोध भी होने लगा है।  लोग सड़क पर उतर गये हैं और लॉकडाउन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। चीन में शी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल रखा है।  लोग सड़क पर उतरकर नीति का विरोध कर रहे हैं।  लोगों का एक ही नारा है, लॉकडाउन हटाओ। वहीं  विरोध प्रदर्शन में अबतक 10 लोगों की मौत की खबर भी  है। 

 

MadhyaBharat 28 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.