Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण लेकर दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
new delhi, Siddaramaiah and DK Shivakumar

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान को निमंत्रण देने के लिए दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वे यहां कांग्रेस नेतृत्व को निमंत्रण देने पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गांधी परिवार और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने कर्नाटक चुनाव में मार्गदर्शन दिया और परिश्रम किया। साथ ही वे निमंत्रण के साथ आगामी मंत्रिमंडल गठन को लेकर भी चर्चा करेंगे।

 

दिल्ली पहुंचने पर सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन पर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ चर्चा की। बैठक वेणुगोपाल के आवास पर आयोजित की गई। नेता बाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोपहर 12:30 बजे होने वाले समारोह के लिए बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में तैयारियां जारी है। कांग्रेस नेतृत्व के अलावा इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्री राजस्थान के अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे।

 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से अन्य विपक्षी पार्टियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, वाम दलों के नेता डी राजा और सीताराम येचुरी और अभिनेता से नेता बने कमल हासन को भी आमंत्रित किया गया है।

 

कांग्रेस पार्टी की ओर से जिन विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण नहीं भेजा गया उनमें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के तेलंगाने के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, वाईएसआर कांग्रेस के नेता एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं।

MadhyaBharat 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.