Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हल्द्वानी के बनभूलपुरा से हटा कर्फ्यू
dehradoon, Curfew lifted , Banbhulpura

देहरादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा से मंगलवार सुबह पांच बजे से कर्फ्यू हटा दिया गया। कर्फ्यू लगाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का जीवन ठहर सा गया था। कर्फ्यू हटने के बाद अब आम जनजीवन पटरी पर लौटेगा।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 के अंतर्गत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। इस आदेश में कहा है कि बाद में बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील भी दी गई। वर्तमान परिस्थितियों में अब बनभूलपुरा में कर्फ्यू की जरूरत नहीं है, इसलिए धारा-144 के अंतर्गत निर्गत कर्फ्यू आदेश 20 फरवरी को प्रातः पांच बजे से समाप्त किया जाता है।

शांति बनाए रखने की अपील-

कर्फ्यू हटने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। माहौल खराब न करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने से बचें।

यह था मामला-

आठ फरवरी का वो खतरनाक मंजर कोई शायद ही भूल पाएगा। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में अवैध रूप से निर्मित मदरसे को ढहाने के बाद बीती आठ फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों व पुलिस पर पथराव किया था और पेट्रोल बम फेंके थे। इस कारण कई पुलिसकर्मियों को एक थाने में शरण लेनी पड़ी थी, जिसे भीड़ ने बाद में आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और पुलिस एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। दो अन्य युवकों की मौत का कारण अलग था। इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

MadhyaBharat 20 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.