Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
NHRC बिहार में जहरीली शराब त्रासदी की जांच के लिए अपना दल भेजेगी
NHRC बिहार में जहरीली शराब त्रासदी की जांच के लिए अपना दल भेजेगी

 

जहरीली शराब के अड्डों के सफाए के लिए प्रस्तावित उपायों का भी जायजा

बिहार में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मौके पर जांच के लिए अपना दल भेजने का निर्णय लिया है। आयोग जानना चाहता है कि इस त्रासदी में पीड़ित लोगों को कहां और किस प्रकार की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आयोग ने कहा है कि अधिकतर पीड़ित लोग गरीब परिवारों से हैं और निजी अस्पतालों में महंगा उपचार नहीं करवा सकते। आयोग ने कहा है कि राज्य सरकार को पीड़ितों को हर प्रकार की उपचार सुविधा देनी चाहिए। एक विज्ञप्ति में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि उनका दल राज्य सरकार की ओर से शुरू किये गए राहत और पुनर्वास कार्यों के बारे में भी जानना चाहेगा। आयोग राज्य के विभिन्न स्थानों पर चोरी छिपे बनाई जा रही जहरीली शराब के अड्डों के सफाए के लिए प्रस्तावित उपायों का भी जायजा लेगा। इससे पहले आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से इस घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

MadhyaBharat 18 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.