Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में नहीं होगा अकाली दल व भाजपा का गठबंधन
chandigarh,  no alliance,Akali Dal and BJP

चण्डीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अकाली दल व भाजपा में गठबंधन नहीं होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। पंजाब में अकाली दल व भाजपा के बीच करीब 25 साल का राजनीतिक गठबंधन रहा और दोनों दलों ने राज्य में कई बार सरकार भी बनाई। किसान आंदोलन के दौरान यह गठबंधन टूट गया था। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह का बादल परिवार से मुलाकात करने से लेकर कई तरह के दूसरे राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब में एक बार फिर अकाली दल व भाजपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

गठबंधन को लेकर अकाली दल व भाजपा नेताओं के बीच कई बार बैठकें भी हुई लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। पिछले करीब एक माह से अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपना बिखरा कुनबा समेटने में लगे हुए हैं और अकाली दल छोड़ चुके सभी नेताओं की घर वापसी करवा रहे हैं।

इस बीच मंगलवार को तेजी से बदले घटनाक्रम में भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

जाखड़ ने कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन के प्रयास सिरे नहीं चढ़ सके हैं जिसके चलते भाजपा की राजनीतिक मामलों की कमेटी ने यह फैसला लिया है कि पंजाब में अकेले चुनाव लड़ा जाए। जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों तथा पंजाबियों के हितों में कई बड़े फैसले लिए हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने का ऐतिहासिक फैसला भी प्रधानमंत्री मोदी की अगवाई वाली सरकार में ही लिया गया है।

सुनील जाखड़ ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बहुत जल्द सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। जाखड़ के इस ऐलान के बाद अब पंजाब की राजनीति गरमायेगी। अकाली दल जहां पंजाब बचाओ यात्रा निकालकर पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहा है वहीं भाजपा भी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की लामबंदी करेगी।

MadhyaBharat 26 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.