Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंडी गठबंधन के नेता प्याज की माला पहनकर पहुंचे संसद
new delhi, Indi alliance,onion garlands

नई दिल्ली । विपक्षी इंडी गठबंधन में शामिल विभिन्न घटक दलों के कई नेता आज प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे। सांसदाें ने 'प्याज का दाम कम कराे व सब्जियाें का दाम कम कराे' के नारे भी लगाए। तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकरद्वार के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

 

उन्होंने 'किसान को एमएसपी दो' और 'किसानों से अन्याय बंद करो' के भी नारे लगाए। साथ ही किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, झामुमो सांसद महुआ माझी और कई अन्य सांसदों ने प्याज की माला पहन रखी थी।

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''तेदेपा और जदयू को 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' दिया गया है, लेकिन किसानों को नहीं दिया जा रहा। हम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने किसानों के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा रखी है। उसे खत्म किया जाना चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 8 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.