Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कुरुक्षेत्र महापंचायत बेनतीजा किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर लगाया जाम
chandigarh, Kurukshetra Mahapanchayat,Delhi-Jammu road

चंडीगढ़। हरियाणा में सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कुरुक्षेत्र में हुई महापंचायत बेनतीजा रही। प्रशासन के साथ वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में हजारों लोग फंस गए। जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने दोनों ओर के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया।

किसान नेताओं ने बताया कि दो बार प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से करनाल में बात करने का भरोसा दिया लेकिन बाद में कहा कि वे चले गए हैं। इससे साफ है कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए लाठी-डंडे पड़ें या जेल भेजें, अब हाइवे जाम किया जाएगा।

किसानों ने सोमवार को सूरजमुखी को लेकर एमएसपी दिलाओ-किसान बचाओ रैली का आयोजन किया। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। किसान सूरजमुखी पर एमएसपी और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी व दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे थे।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने एमएसपी की मांग की तो उन्हें लाठियां मिलीं। टिकैत ने ऐलान किया कि सरकार चढूनी को तुरंत रिहा करे वर्ना आंदोलन को तेज किया जाएगा। एक किसान पर लाठी पड़ेगी तो पूरे देश का किसान इकट्ठा होगा। किसान नेता सुरेश कोच ने कहा कि जब तक बात सूरजमुखी की है, तब तक बात गुरनाम सिंह चढूनी समेत 9 किसानों को छोड़ने की है।

रैली में पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले किसान अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी पर एक्शन नहीं हुआ। किसानों को सड़क पर खड़े देखकर दुख होता है। हम भी ऐसे ही परिवारों से हैं। हम जितने भी खिलाड़ी हैं, हम आपके साथ हैं। किसानों की आज दो बार प्रशासन के साथ वार्ता हुई। बातचीत में कोई हल नहीं निकलने पर किसानों ने दिल्ली-जम्मू मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

MadhyaBharat 12 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.