Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अजीत पवार गुट के 4 नेता और 24 पदाधिकारी शरद पवार के साथ आए
mumbai,  NCP Ajit Pawar , Sharad Pawar

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) गुट के 4 नेता और 24 पदाधिकारी बुधवार को शरद पवार के गुट वाली राकांपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले अजीत पवार खेमे से इतनी बड़ी तादाद में नेताओं के शरद पवार के गुट में वापसी करने से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को करारा झटका लगा है। यह सभी नेता और पदाधिकारी अजीत पवार के नजदीकी बताए जा रहे हैं। 

 

अजित पवार समूह के नेता अजित गव्हाणे, वरिष्ठ नेता आजम पानसरे, शहर अध्यक्ष तुषार कामठे और पूर्व विधायक विलास लांडे ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज यह सभी नेता पुणे के बारामती में स्थित एक कार्यक्रम में राकांपा (शरद पवार) में शामिल हो गए हैं। इनके साथ कुल 24 पदाधिकारी भी शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए हैं। यह सभी पिंपरी चिंचवड़ नगरनिगम के पूर्व नगरसेवक हैं।

 

इन नेताओं ने कहा कि अजीत पवार गुट के और भी कई नेता जल्द शरद पवार की पार्टी में आने वाले हैं। इसलिए आगामी विधानसभा से पहले पिंपरी चिंचवड़ में शरद पवार गुट की ताकत बढ़ गई है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अजीत पवार की पार्टी का सिर्फ एक उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहा था, जबकि शरद पवार की पार्टी के आठ उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इसके बाद से अजीत पवार की पार्टी में असंतोष होने से तमाम नेता घरवापसी करने के लिए शरद पवार की पार्टी में आने को इच्छुक हैं। 

 

MadhyaBharat 17 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.