Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुविधा के साथ लोगों का समय बचा रहीं वंदे भारत ट्रेनें: प्रधानमंत्री
new delhi, Vande Bharat trains ,Prime Minister

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि रेलवे गरीब और मध्यवर्ग की सबसे बेहतर सहयात्री है। आज का यह यात्री इज ऑफ ट्रैवलिंग और समय की बचत चाहता है जिसमें वंदे भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है जो एक दिन में यात्रा कर दूसरे शहर से अपने घर लौटना चाहते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चलाई जा रही नई ट्रेनें आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से युक्त हैं। देश में वंदे भारत के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। इसमें अब तक एक करोड़ 19 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। आने वाले समय में देश के हर हिस्से को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से जोड़ा जाएगा। आज सरकार ट्रांसपोर्टेशन पर लगने वाली लागत को कम करने का प्रयास कर रही है। इससे देश का निर्यात भी बढ़ेगा। इसी कारण से अब रेलवे के बजट को कई गुना बढ़ाया गया है।

 

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई उनके नाम हैं: उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस; हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस; विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस; पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस; राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस। ये नौ ट्रेनें 11 राज्यों- राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में रेल मंत्री कौन बनेगा इसको लेकर सबसे अधिक चर्चा होती थी। मंत्री जिस प्रदेश से आता था उस राज्य के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन चलाई जाती थी। हालांकि जिन ट्रेनों की घोषणाएं होती थीं वो ट्रेनें कभी पटरी पर नहीं उतरती थीं। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की इस सोच ने रेलवे को कम बल्कि देश का ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को देश में चलाई जाने वाले स्वच्छता महाभियान की जानकारी देते हुए लोगों से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और स्वदेशी को अपने की भी अपील की। प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशनों के हो रहे कायाकल्प को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यात्रियों के लिए यह भी एक आवास की भूमिका निभाता है। आज रेलवे स्टेशनों का जन्मदिन मनाए जाने की एक नई परंपरा शुरू हुई है। आने वाले समय में इसे विस्तार दिया जाएगा और अधिक सटेशनों व लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने रेलकर्मियों को लोगों के इज ऑफ ट्रैवल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही इस संदर्भ में उनकी भूमिका की प्रशंसा करते हुए लोगों द्वारा उनके कार्य को सराहे जाने पर बधाई भी दी।

 

इस अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा यात्रियों और माल ढुलाई को रेलवे पर शिफ्ट करने का रहा है। इसके अलावा रेलवे को डीजल से मुक्त कर उसके विद्युतीकरण पर भी रहा है। पिछले 9 साल में 37 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हुआ है। यह जर्मनी के कुल नेटवर्क के बराबर है।

MadhyaBharat 24 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.