Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
12 बागी विधायकों को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई
12 बागी विधायकों को  Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई

शिवसेना में विधायकों के बाद अब सांसद बागी 

 

 

शिवसेना में विधायकों के बाद अब सांसद भी बागी हो गए हैं।  शिवसेना के 19 में से 12 विधायक एकनाथ शिंदे गुट को मान्यता देने की मांग कर सकती है। बताया जा रहा  है कि शिवसेना के इन 12 बागी विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्ष दिल्ली के साथ मुंबई में भी दी  जाएगी। 12 विधायकों के बागी होने की भनक लगते ही मातोश्री में हंगामा मच गया। उद्धव गुट के शेष सांसदों में से विनायक राउत, राजन विचारे, बंडू जाधव और अरविंद सावंत ने सोमवार को ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर खुद को असली शिवसेना संसदीय दल होने की गुहार लगा दी। पत्र में कहा गया है कि शिवसेना के धड़े के नेता विनायक राउत और मुख्य सचेतक राजन विचारे हैं। इनके अलावा अगर शिवसेना का कोई धड़ा नेता या मुख्य सचेतक के तौर पर कोई पत्र देता है तो उसे मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाली लोकसभा की कार्रवाई पर है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बर्खास्त कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के तुरंत बाद विधान भवन के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में अपने गुट के विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर शिवसेना की पुरानी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में उनके गुट में पहले से शामिल गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, शरद पोंखे, यशवंत जाधव, तानाजी सावंत, विजय नाहटा और शिवाजीराव अदलराव पाटिल जैसे विधायकों और नेताओं को शामिल किया गया है। अब यह मामला  संसद में उठ सकता है। 

MadhyaBharat 19 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.