Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर बोलेरो एवं ऑटो की भिड़ंत, आठ की मौत
kaasganj, Bolero and auto collide , Mainpuri-Badayun highway

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर मंगलवार को बोलेरो एवं ऑटो की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में महिला, बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर मौत हुई है। 11 घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन मुस्तैदी बनाए हुए हैं।

बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर पटियाली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर के निकट मंगलवार को हुए बोलेरो कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार श्रद्धालु भोले बाबा के सत्संग में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी लोग पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

इनकी हुई मौत

मार्ग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त पुलिस की काफी देर बाद कर सकी है। मृतकों में जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली निवासी नंदकिशोर शर्मा की पत्नी रूपरानी (50), विमेलश का पुत्र गोपी (09), सुनीता शर्मा (38),नीरज देवी (48), मंजू शर्मा (45),मीना देवी (45),आटो चालक सरनाम सिंह और औरैया जिले के विधूना निवासी सात वर्षीय आरोही है।

11 लोग हुए घायल

हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी धीरेंद्र ठाकुर पुत्र जसवंत, थाना कमालगंज के ग्राम नसरतपुर निवासी अमित पुत्र रामदास, ग्राम घसिया चिरौली निवासी सुषमा पत्नी मंजीत, आराध्या पुत्री मंजीत उम्र 4 वर्ष, आस्था पुत्री मंजीत उम्र 4 माह, दीपिका पत्नी अमित, मंजीत पुत्र सुरजीत, सुरजीत पुत्र राजबहादुर, श्रीदेवी पत्नी सुरजीत, कमलेश पत्नी राजीव शर्मा इनके अलावा एक महिला भी घायल है। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

बोली अधिकारी

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने संयुक्त रूप से बताया है कि श्रद्धालु पटियाली स्थित भोले बाबा के सत्संग से वापस अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायलों को बेहत उपचार मुहैया कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को पहुंचा दी गई है। सभी परिवार आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.