Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
दिल्ली सफर पर पीएम मोदी से मिलेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
kolkata,  Mamata Banerjee , Delhi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रही हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। इस बैठक में ममता बनर्जी राज्य की विभिन्न मांगों पर चर्चा करेंगी।

 

राज्य प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य रूप से नीति आयोग की बैठक में शामिल होने जा रही हैं, जो शनिवार को होनी है। राज्य प्रशासन इस बैठक में उनके भाषण के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहा है। ममता ने बुधवार को विधानसभा में अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी। ममता बनर्जी गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचेंगी। शुक्रवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के साथ बैठक होगी, जो संसद भवन या बंग भवन में हो सकती है। इस बैठक का अंतिम निर्णय ममता बनर्जी ही लेंगी। इस दौरान उनकी मुलाकात ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह ममता और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात हो सकती है।

 

 

 

लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद ममता बनर्जी का यह पहला दिल्ली दौरा है। वह प्रधानमंत्री से मिलने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।आवास योजना और मनरेगा के तहत राज्य को मिलने वाली राशि काफी समय से लंबित है। ममता बनर्जी ने कई मौकों पर केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। ममता बनर्जी राज्य की बकाया राशि को लेकर भी प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगी। नीति आयोग की बैठक में शामिल होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के अन्य सदस्यों में मतभेद उभर आए हैं। सोमवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों ने तृणमूल को सूचित किया कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस बैठक में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी, जबकि उन्होंने पिछली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

MadhyaBharat 24 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.