Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
राष्ट्रपति -जनजातीय समुदाय ने कला, शिल्‍प और कडी मेहनत से राष्‍ट्र को समृद्ध किया है
राष्ट्रपति -जनजातीय समुदाय ने कला, शिल्‍प और कडी मेहनत से राष्‍ट्र को समृद्ध किया है

 

15 नवंबर आदिवासी परंपरा को मनाने का दिन

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कड़ी मेहनत से राष्ट्र को समृद्ध किया। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों को नमन करते हुए,  उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि आदिवासी समुदायों ने स्वतंत्रता संग्राम में महान योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा और करोड़ों आदिवासी शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए देश अमृतकाल के पांच प्रण की ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। इन पांच प्रणों में विकसित भारत का लक्ष्य, औपनिवेशिक मानसिकता को खत्‍म करना, अपनी विरासत पर  गर्व करना, नागरिकों में एकता और कर्तव्यपराणता की भावना शामिल हैं। जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम  मोदी ने वीडियो संदेश के माध्‍यम से देशवासियों को बधाई दी। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 नवंबर आदिवासी परंपरा को मनाने का दिन है क्योंकि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के नायक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के वाहक थे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय के योगदान और प्रमुख जनजातीय आंदोलनों में उनकी भूमिका को स्‍मरण किया। उन्होंने तिलक मांझी के नेतृत्व में दामिन संग्राम, बुधु भगत के लरका आंदोलन, सिद्धू-कान्हू क्रांति, टाना भगत आंदोलन, वेगड़ा भील आंदोलन, नायकड़ा आंदोलन, मनगढ़ के गोविंद गुरु जी और अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्‍व में रम्‍पा आंदोलन को याद किया। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में जनजातीय संग्रहालयों और जन धन, गोवर्धन, वन धन, स्व-सहायता समूह, मातृत्व वंदना योजना, ग्रामीण सड़क योजना, एकलव्य विद्यालय, 90 प्रतिशत तक वन उत्पादों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य और मिशन इन्‍द्रप्रस्‍थ जैसी योजनाओं का उल्‍लेख किया, जिनसे जनजातिय समुदाय को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि भारत को इस भव्य विरासत से सीख लेकर अपने भविष्य को आकार देना है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज भगवान बिरसा मुंडा की जयन्‍ती मना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सरकार को 15 नवम्‍बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला और पिछले वर्ष केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय का फैसला लिया।

MadhyaBharat 15 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.