Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल
chandigarh,Obscene video of, Punjab cabinet minister

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने इसे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का वीडियो होने का दावा किया है।

अकाली दल ने यह वीडियो पंजाब के राज्यपाल को सौंपा था। सोमवार को अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि बलकार सिंह आज भी सरकार में बैठकर अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी पंजाब के एक और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का वीडियो वायरल हो चुका है।

 

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के मंत्री ने 21 साल की लड़की को नौकरी देने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। राज्यपाल इस मामले का संज्ञान लेकर बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करें।

 

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह लालचंद तथा बलकार सिंह जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के भगवंत माने के रवैये को लेकर हैरान व दुखी हैं। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है। खैहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर पीडि़ता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

MadhyaBharat 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.