Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार के मुंगेर में बेपटरी हुआ ट्रेन का इंजन
patna, Train engine derailed, Munger, Bihar

पटना/मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के मॉडल स्टेशन जमालपुर के वीआईपी साइडिंग में शंटिंग के दौरान शुक्रवार सुबह ट्रेन का एक इंजन बेपटरी हो गया। इसके चलते जमालपुर स्टेशन पर ब्रम्हपुत्र मेल 30 मिनट तक रुकी रही। बाद में ब्रम्हपुत्र मेल को दूसरे लाइन से रवाना किया गया।

इंजन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इंजन को ट्रैक पर वापस लाया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। इंजन के बेपटरी होने के बाद जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनें करीब एक घंटे तक रुकी रहीं।

स्टेशन अधीक्षक के अनुसार घटना के बाद एआरटी यान इंचार्ज को जानकारी दी गई लेकिन सूचना दिए जाने के करीब दो घंटे बाद भी यान घटनास्थल पर नहीं पहुंची। कई ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर रुके रहने के कारण यात्री परेशान रहे लेकिन बाद में रेलवे टीम ने इंजन को ट्रैक पर लाया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।

MadhyaBharat 17 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.