Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी तृणमूल
kolkata,Trinamool , Lok Sabha elections

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम वाले दिन गुरुवार को 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी।

 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत सागरदिघी उपचुनाव में माकपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार की जीत और तृणमूल की हार को लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता ने कहा कि माकपा और कांग्रेस ने अनैतिक गठबंधन किया। वे एक दूसरे से वोटों का लेनदेन करते हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में पार्टी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने को लेकर उन्होंने कहा कि वहां तृणमूल के खिलाफ गठबंधन किया गया ताकि पार्टी को हराया जा सके।

 

मेघालय में पार्टी के अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में पांच सीटों पर पार्टी की जीत हुई है और 15 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया है। इसके लिए वह जनता की आभारी हैं। इसके बाद 2024 की रणनीति का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी बल्कि लोगों के साथ मिलकर लोगों के लिए चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि माकपा कांग्रेस के लिए तृणमूल अकेले ही काफी है। उनके साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं उठता।

MadhyaBharat 2 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.