Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रूस ने यूक्रेन पर 84 मिसाइलें दागी, 11 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन पर 84 मिसाइलें दागी, 11 लोगों की मौत

 

 भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन यात्रा से बचने की सलाह दी

 

रूस यूक्रेन का युद्ध अब बदतर हालत में पहुँचता जा रहा है।  जहाँ क्रीमिया और रूस को जोडने वाले पुल में ब्लास्ट के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।  रूस ने कल यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर 84 मिसाइलें दागीं जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद रूस का यह सबसे बड़ा हवाई हमला है। यूक्रेन की राजधानी कीव के व्‍यस्‍त चौराहों, पार्कों और पर्यटक स्‍थलों पर मिसाइलें दागी गईं। पश्चिमी यूक्रेन में लवीव, तरनोपिल और झाइतोमिर, मध्‍य यूक्रेन में दनिप्रो और क्रेमेनचुक, दक्षिण में जैपरोज्‍योजिया और पूर्व में खारकीव में भी विस्‍फोट होने की खबरें मिली हैं। मिसाइलों से विद्युत संयंत्रों को निशाना बनाया गया जिसकी वजह से देश के कई हिस्‍सों में बिजली की आपूर्ति ठप्‍प हो गई। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने कहा है कि रूस के हमले लोगों को जानबूझकर मारने और यूक्रेन के पावर ग्रिड को तबाह करने के लिए किए गए।

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जी-7 के नेता आज वर्चुअल बैठक करेंगे जिसमें यूक्रेन को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता और हमले के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को जिम्‍मेदार ठहराने पर चर्चा होगी।

सरकार ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन न जाने और यूक्रेन में गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। यूक्रेन में जारी युद्ध की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने यह परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन सरकार और स्‍थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यूक्रेन में अपनी मौजूदगी की स्थिति के बारे में दूतावास को जानकारी देते रहें ताकि जरूरत पड़ने पर दूतावास उन तक अपनी पहुंच बना सके।

 आपको बता दें रूस ने यह हमला उस समय किया जब रूस के जनमत संग्रह पर यूएनओ में बैठक होनी थी।  इसके लिए देशों से वोटिंग होनी थी।  अब इससे पहले ही रूस ने जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन की कई सरकारी इमारतों को ध्वस्त कर दिया।  बड़े पैमाने पर इस युद्ध के दुष्परिणाम निकलकर सामें आने लगे है।  इससे पहले रूस ने युद्ध विराम के संकेत दिए थे।  लेकिन अब सभावना जताई जा रही है यह युद्ध परमाणु युद्ध की तरफ न बढ़ जाए। 

MadhyaBharat 11 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.